Local & National News in Hindi
Header Top

इंजीनियर की पत्नी ने खुदकुशी कर ली……

0 84

जनहित में जारी: घर परिवार को सुखी रखना है तो किसी भी प्रकार की जुआ,सट्टा, आईपीएल शराब जैसे नशा से दूर रहें।

(सीजी फास्ट न्यूज़) नशा एक ऐसा चीज है जिससे हजारों लोगों का घर बर्बाद हो चुका है नशा चाहे जुआ का हो सट्टा का हो शराब का हो आईपीएल का हो महादेव सट्टा का हो या किसी भी तरह का हो कम  समय में लोग लखपति करोड़पति बनना चाहते हैं , कुछ लोग तो जुआ, सट्टा, आईपीएल खेलकर पैसा कमाने की परमानेंट व्यवसाय बना लिए परंतु इससे तो घर बर्बाद होना ही है, ऐसे मे लोग कुछ भी कदम उठा लेते हैं।

बेंगलुरु कर्नाटक।मिली के अनुसार बेंगलुरु कर्नाटक से बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति जो आईपीएल सट्टेबाजी में डेढ़ करोड़ हार गया था, इनकी जानकारी उसकी पत्नी को पता चला कि काफी लोगों से कर्ज लेकर आईपीएल में सट्टा लगाता था।कर्ज की पैसा नही लौटने की स्थिति बन गई जिससे दुखी होकर उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इंजीनियर दर्शन बाबू की 23 साल की पत्नी रंजीता का शव 18 मार्च 24 को उनके घर की छत पर से लटका मिला। चित्रदुर्ग निवासी दर्शन बाबू होसदुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम करते हैं। वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौकीन हैं।और 2021 से इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों पर दांव लगा रहे थे। रंजीता के पति दर्शन ने IPL में सट्टा लगाने के लिए कई लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.