Local & National News in Hindi
Header Top

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा बयान दिए जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शन

0 52

दुर्ग जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन

दुर्ग_(सीजी फास्ट न्यूज) देश के गौरव, जिन्होंने विश्व में भारत की लोकप्रियता का लोहा मनवाया ऐसे कर्मठ लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी मारने जैसा बयान देने वाले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ये बयान कांग्रेस और उनके निर्लज्ज सोच की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मात खाते नजर आ रही है।हार की डर सता रही है ,जिसके चलते उलूल जुलूल की बाते,जो संभव न हो ,जो दे ना सके ऐसी घोषणा कर आम जनता को गुमराह कर रही है।मगर भारत की जनता अच्छी तरह से जानते हैं कि जो कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा घोषणा पूरी तरह से निरर्थक है। भारत की हर जनता की एक ही आवाज हर हर मोदी, घर घर मोदी, मैं मोदी का परिवार हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.