Local & National News in Hindi
Header Top

माता कर्मा जयंती एवम सम्मान समारोह संपन्न

0 97

भिलाई _(सीजी फास्ट न्यूज़) दिनांक 7 अप्रैल को खुर्सीपार साहू समाज ने मनाया भक्त माता कर्मा जयंती एवम सम्मान समारोह।

इस अवसर मे सर्व प्रथम साहू समाज के अधिष्ठात्री देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की आरती कर 351 महिलाओ द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलावन साहू कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ प्रदेश साहू संघ थे,अध्यक्षता खेदराम साहू अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर, अतिविशिष्ट अतिथि हरिद्वारिका साहू , जिलाध्यक्ष, मुन्नालाल साहू  उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, कबीर साहू, सुभाष साव जी,बसंत साहू समाज सेवी, तुलसी साहू, मंजूषा साहू

उपाध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर, विजय साहू पूर्व क्रेडा सदस्य थे।

इस अवसर मे अतिथियो के स्वागत पश्चात, 24 प्रतिभावान छात्र – छात्राओ तथा 46 दानदाताओ का दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किये गए। बच्चो के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुमेर सिग के भजन मंडली व खेमलता की भजन मंडली ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर मे कक्षा 10वी मे आशुतोष, दिव्या,संजना,जाह्नवी, खुशबू, शीतल,प्राची, खुशाल, कक्षा 12वी मे चंचल, मोनिका, रश्मि, योग्यता, ममता, नीरज, वोषित, कुसुम, विवेक, मुस्कान, बी एस सी मे मोनिका,ऊवर्र्शी,पी जी डी सी ए मे, खुशबू रानी सोनबोइर एवम याशु साहू सम्मानित हुए। इस अवसर मे मुख्य अतिथि ने भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामना संदेश देते हुए समाज मे महिलाओ की भागीदारी, बच्चो के संस्कार व समाज को एक रहने की बात कहा। अध्यक्ष खेदराम साहू ने कर्मा जयंती की बधाई दिए, जिलाध्यक्ष ने कर्मा की जीवनी पर फोकस किए। इस अवसर मे खुर्सीपार इकाई के अध्यक्ष परदेशी राम साहू, हीराराम साहू अध्यक्ष शहीद वीर नारायण सिह नगर, लीलाधर साहू अध्यक्ष शिवाजी नगर तथा हेमलाल साहू अध्यक्ष न्यू खुर्सीपार, उपाध्यक्ष देवघर, अन्नपूर्णा, पुष्पा, रोहिणी, तीजन साहू, दुलमत साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, अधिकरी कर्मचारी प्रकोष्ठ सुरेन्द्र कुमार सोनबोइर, चिकित्सा प्रकोष्ठ डाॅ. भुवन लाल साहू एवम श्री शंकराचार्य अस्पताल के महिला डाॅ एवम उनके टीम द्वारा निशुल्क जाच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमे समाज के 500 लोगो ने पंजीयन करा चिकित्सा का लाभ लिया अंत मे श्रीमती धनेशवरी साहू ने आभार व्यक्त किए संचालन आशुतोष व रानी साहू ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.