Local & National News in Hindi
Header Top

चैत्र नवरात्र के पंचमी को कन्याओं का पूजन कर …..

0 81

*दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय में चैत्र नवरात्र के पंचमी को 151 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया*

*बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रदेश सदस्य अजय तिवारी व जिला संयोजिका बानी सोनी ने उपस्थित सभी लोगो के साथ देवी दुर्गा माता जी के फोटो का विधिवत पूजा पाठ सामुहिक आरती किये।*

दुर्ग के भाजपा के जिला कार्यालय का जहां चैत नवरात्र के पंचमी दिवस पर माता के स्वरूप 151 से भी अधिक कुँवारी कन्याओं का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्याओं का विधिवत पूजा कर भोजन कराये । सबसे पहले आसपास से आये सभी माता स्वरूप कन्याओं का पैर पानी से धोया गया पैरों में माहुर लगाकर माथे पर तिलक व पुष्प छिड़कर आरती किया गया। फिर सभी लोगो को बनाये हुए पकवान परोसा गया । वहाँ पर उपस्थित सभी जनों ने जय माता दी कि उदघोष करते रहे । इस आयोजन मे प्रमुख रूप से राजेन्द्र पाध्ये जिला उपाध्यक्ष , सुरेंद्र कौशिक जिला महामंत्री, अजय तिवारी बूथ प्रबंधन संयोजक लोकसभा व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सदस्य, बानी सोनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका, अल्का बाघमार जिला उपाध्यक्ष, गायत्री वर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री, जय श्री राजपूत महिला मोर्चा जिला महामंत्री,विद्या नामदेव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सह संयोजीका, शालिनी दिल्लीवार मंडल संयोजिका,शिवेन्द्र परिहार पार्षद, जितेन्द्र ठाकुर आई टी सेल जिला संयोजक, मौसमी ताम्रकार, ममता देवांगन, सुधा सिंग, दीपक देवांगन आशा यादव व जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.