Local & National News in Hindi
Header Top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की डबल इंजन…..

0 57

 

 *सांसद प्रत्याशी विजय बघेल का नामांकन रैली*
दुर्ग। लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन बाद भाजपा ने रैली निकालकर 400 पार मोदी सरकार बनाने हुंकार भरी। मानस भवन में आयोजित सभा में नेताओं ने कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार किये। हाथों में बीजेपी ध्वज लिए हजारों कार्यकर्ताओ ने जय जय श्रीराम के नारे लगाकर मुख्यमंत्री, प्रत्याशी सहित सभी नेताओं का अभिवादन कर दुर्ग में घर घर कमल खिलाने आश्वासत किये। विधायक गजेंद्र यादव ने हेलीपेड में स्वागत कर सभास्थल से लेकर रैली तक मुख्यमंत्री की अगुवाई किये। भाजयुमो ने विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वागत किये।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की डबल इंजन

की सरकार में सांय सांय पूरी पूरी हो रही मोदी की गारंटी और इससे बौखलाई कांग्रेस हो रही आंय बांय। भारी संख्या में कांग्रेसीयों का भाजपा में शामिल होना बता रहा है की कांग्रेस डूबती नईया है। इस बार चुनाव में देश के नाम भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को शून्य पर लाना है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रत्याशी विजय बघेल ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा की दुर्ग लोकसभा में विकास की निरंतरता को बनाये रखने घर घर कमल खिलाना है, मोदी जी और विजय बघेल की लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को पूरा किया है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। धारा 370 हो, महिलाओं के लिए आरक्षण हो या राम मंदिर का निर्माण या फिर छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन और 3100₹ में धान खरीदी का वादा भाजपा का हर संकल्प, मोदी की गारंटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.