Local & National News in Hindi
Header Top

ऐसे भी चोर है जिनकी चोरी सुनकर आप हैरान हो जाएंगे…

0 55

बेरला छत्तीसगढ़_ बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक से ATM कार्ड चोरी करने का अनोखा मामला आया है। शातिर चोर ने बैंक से एटीएम कार्ड चोरी कर अलग-अलग शहरों केे एटीएम मशीन से पैसा निकालकर ऐश कर रहा है। मामला का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान और हितग्राही बैंक पहुंचकर मैनेजर को सूचना दी कि उनके बैंक खाते से पैसे निकल रहे हैं। फिर मामले में पता चला कि 3 वर्ष पूर्व बने एटीएम कार्ड खाताधारकों को दिया ही नहीं गया था। वहीं खाताधारकों का एटीएम कार्ड बैंक से चोरी हो गई है जिसका उपयोग शातिर चोर कर रहा है।

बता दें कि यह पूरा मामला बेमेतरा के बेरला ब्रांच स्थित जिला सहकारी बैंक का है। जहां विगत दिनों रात्रि में चोर बैंक में घुसकर एटीएम कार्ड उड़ा ले गया था। सामान बिखरा देख बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। तब बैंक मैनेजर को पता नहीं था कि बैंक से एटीएम की भी चोरी हुई है। इस घटना को लेकर पीड़ित किसान और बैंक खाताधारक ने बेरला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं चोरी की पूरी घटना का वीडियो फुटेज बैंक मैनेजर ने पुलिस को सौंप दिया है, लेकिन सप्ताह भर बाद भी चोर पुलिस के शिकंजे से बाहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.