आज दिनांक को उक्त अभियान के तहत सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, जयंती स्टेडियम भिलाई, नेहरू नगर पार्क, नाना नानी पार्क दुर्ग में आये कुल-550 बुजुर्ग एवं बच्चो को यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शराब पीकर वाहन न चलाने एवं मोबाईल से बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु अपील की गई क्यांकि ये दोनो सडक दुर्घटना कारणों के मुख्य कारण है।

इसी प्रकार यातायात के अन्य अधिकारियों के द्वारा नेशनल हाईवे एवं सेंटर एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये कुल-750 वाहन चालको को समझाईस देते हुए 21 दिन का चैलेंज स्वीकार करवाया गया और अंदर एक अच्छी आदत सुमार करने अपील की गई ।
