दुर्ग-आज हिंदू युवा मंच द्वारा हिन्दू धार्मिक त्यौहारो पर हो रहे अनावश्यक प्रशासनिक प्रतिबंधों के विरुद्ध जिलाधीश को ज्ञापन दिया कार्यक्रम का शुरुवात अग्रसेन चौक से कलेक्टरोरेट तक पैदल मार्च निकाल कर किया गया हिन्दू युवा मंच प्रदेश प्रमुख गोविंद राज नायडू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और इन आयोजनों में हम शांति और सद्भावना के साथ अपने रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। किंतु, हाल ही में प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार के हस्तक्षेप और प्रतिबंध देखने को मिल रहे हैं, जो हमारी धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण धार्मिक आयोजनों में बाधा उत्पन्न हो रही है। त्योहारों के दौरान लगाई जाने वाली पाबंदियों, जैसे समय सीमा, ध्वनि प्रदूषण के नाम पर लाउडस्पीकर बंद करना, और शोभायात्राओं पर प्रतिबंध, हमारे धार्मिक आयोजनों की गरिमा को कम कर रहे हैं, जो कि हमारी आस्था को ठेस पहुँचाने का कार्य कर रही हैं, वही प्रदर्शन में 32 से भी अधिक दुर्गोत्सव व चुनरी यात्रा समिति व छत्तीसगढ़ प्रदेश साउंड यूनियन ने अपना समर्थन दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष श्रीकुमार नायर,संगठन महामंत्री राजेश शर्मा,आलोक खपद्रे,शहर अध्यक्ष जय देवांगन,राजा देवांगन, सुरेंद्र जैन, दिनेश मिश्रा, शिबू सोनी, सावन श्रीवास्तव शहर महामंत्री,हरी जगबेड़ा,धर्मेंद्र वर्मा, बंटी उपरिकर, कमल रणदिवे, बलराम पांडे ,शिवांश वैष्णव, निरंजन सिंह राजपूत,कार्यक्रम संचालनकर्ता अभिषेक सिंह व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
अपहरण कर लूटपाट की वारदात
सतर्क रहें सावधान रहें.......
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सतर्क से आरोपी जेल में
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का छत्तीसगढ़ कार्यालय का उद्घाटन
वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरदाना पर छात्रों का भविष्य......
16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई
दुर्ग निगम महापौर , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी ...
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम दुर्ग जिले में
छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी
