* जप्ती मो.सा. सीडी डिलक्स सीजी 07 एल.एच. 4638 कीमती 50000 रुपये।
* आरोपी युवराज सोनी पिता उमेश सोनी उम्र 19 साल निवासी कृष्णा नगर मिनीमाता चैक मुन्ना पानठेला के पास सुपेला।
सुपेला 25/10/24 -दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थी संजय शाह निवासी मैत्री विहार सुपेला द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2024 की रात्रि 09.30 बजे कालीबाड़ी मंदिर राधिका नगर सुपेला के पास मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एलएच 4638 खड़ी किया था जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आर.के. ग्राउण्ड सुपेला एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने हेतु खड़ा है। सूचना मिलते ही संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम युवराज सोनी कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा मोटर सायकल कालीबाडी राधिका नगर सुपेला से चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल जप्त किया गया तथा आज दिनांक 25.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले जेल जा चुका है।
