दुर्ग _ सनातनी सिख पंथ द्वारा दुर्ग नगर में नगर कीर्तन किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्ग नगर के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक मानस काम्प्लेक्स के सामने फटाके फोड़ते हुए भव्य स्वागत कर सेवा के रूप में प्रसाद और जल वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद ज़िला उपाध्यक्षा श्रीमती मानसी गुलाटी , बजरंग दल नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक मिलाप निषाद, नगर सुरक्षा प्रमुख नीतेश यादव, बलोपाशना प्रमुख आशुतोष तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख डिकेंद्र चंद्राकर, अमन अग्रवाल, हनी शर्मा, युवराज शर्मा, मट्टू पाजी, भगत सिंग, सुमित सोनी, छोटू साहू, ख़ूबू यदु, गौरव, लोचन साहू, निलेश सिन्हा, किशन साहू, लक्की, मनीष के साथ सभी बजरंगी भाई एवं सनातनी हिंदू समाज उपस्थित रहे।
