Local & National News in Hindi
Header Top

पत्नी ने की शराबी पति की हत्या….

0 40

 

*शराबी पति के रोज रोज के लडाई झगडे से तंग आकर पत्नि ने हथोडे से प्राणघातक वार कर किया हत्या* *आरोपिया पत्नि गिरफ्तार भेजी गई न्यायिक रिमांड पर*

 

दुर्ग 02/12/24  प्रार्थी रोहित साहू ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका छोटा पुत्र गजेन्द्र साहू अपनी पत्नि नीमा साहू व बच्चों के साथ रहता है जो आये दिन शराब के नशे में आकर गाली गुप्तार कर वाद विवाद करता था कि दिनांक 30-11-2024 को रात में भी अपने पत्नि नीमा के साथ वाद विवाद कर रहा था कि दिनांक 01-12-2024 को दोपहर 12-00 बजे मिलने गया तो देखा कि इनका लडका गजेन्द्र साहू अपने घर के कमरे में जमीन पर पड़ा था उसके सिर के बाये एवं पीछे तरफ गंभीर चोट के निशान दिखा जिससे बहुत ज्यादा खून बह रहा था छू कर देखा जो मर गया था। तब बहु नीमा साहू से पूछने पर बताई कि वह अपने पति के रोज रोज के शराब पीकर मारपीट लडाई झगडा करने से तंग आकर दिनांक 01-12-2024 के सुबह लगभग 06:30 बजे जब वह जमीन में सो रहा था तो गुस्से में हत्या करने की नियत से लोहे के हथौडे से उसके सिर पर कई बार वार कर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियां के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त हथौडे को जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य घारा सदर का अपराथ घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.