* मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
* बैक आफ महाराष्ट्र सुपेला के सामने से किया था चोरी*
* सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी*
* एक मोटर सायकल सुपर स्प्लेन्डर कीमती 40000 रू बरामद*
* आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज है कई अपराध*
दुर्ग _ प्रार्थी चंदन यादव निवासी इमली चैक दुर्ग द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.11.2024 को बैक आफ महाराष्ट्र के सामने सुपेला में अपनी मो.सा. सुपर स्प्लेन्डर काले रंग की क्रमांक सी.जी. 07 ए.टी. 8476 को खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति नेहरू नगर बाजार चैक के पास चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तालाश रहा है। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की वाहन मो.सा. सुपर स्प्लेन्डर काले रंग की क्रमांक सी.जी. 07 ए.टी. 8476 कीमती 40000 रू को बैक आफ महाराष्ट्र से चोरी करना बताया। आरोपी को आज दिनांक 10.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।
*गिरफ्तार आरोपी:- एम. देवा रेडडी पिता एम. बालकृष्ण रेडडी उम्र 23 साल पता सडक नं. 01 ब्लाक नं. 04 क्वा. नं. 01 सेक्टर 05 भिलाई नगर*
