Local & National News in Hindi
Header Top

चाचा ने अपने सगी भतीजी 6 वर्षीय के साथ घिनौना अपराध कर मेरहमी से हत्या कर दी

0 73

 

* थाना मोहन नगर क्षेत्र में घटित बालिका के अपहरण/हत्या के मामले का खुलासा ।*

* घटना स्थल से जेस्ट कार क्रमांक CG-11-AX-2219 बरामद।*

* घटना का आरोपी सोमेश यादव गिरफ्तार।*

* एन्टी क्राईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही |*

दिनांक 06.04.2025 केे करीबन सुबह 08ः00 बजे 06 वर्षीय बालिका जो ओम नगर स्थित अपने घर से कन्या भोज हेतु अपनी बुआ के घर पडोस में गई थी जो अपने घर 10ःबजे तक वापस नहीं आने पर उसके परिजन आस-पास पता तलाश करने लगे जिसका पता नहीं चलने पर परिजन द्वारा थाना मोहन नगर में सूचित करने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध अपहृता की पता-तलाश कि जा रही थी कि करीबन शाम 07 बजे प्रार्थी के पडोस में खडे़ काले रंग की जेस्ट कार क्रमांक CG-11-AX-2219 के सीट के नीचे बालिका पड़ी होने की सूचना मिलने पर पिडिता को तत्काल शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया जहॉ डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बालिका की मृत्यु होना बताया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा घटना के आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  चिराग जैन (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग अजय कुमार सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव चंद्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया कि वह नशे का आदी है बालिका को अपने मकान के ऊपर वाले रूम में ले जाकर अनाचार कर अपने आप को बचाने के लिए बालिका का हत्या कर खड़ी कार के सीट के नीचे डाल देना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 64(2f), 65(2), 66, 238A बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ कर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना मोहन नगर के समस्त स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.