Local & National News in Hindi
Header Top

मोबाइल छीन कर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया

0 50

* रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।

* आरोपीगणो से एक सैमसंग मोबाईल एवं एक मोटर सायकल बरामद।

    थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ0ग0       दिनांक 10.04.2025 को प्रार्थिया सुभाषणी सागर पिता दिलीप सागर उम्र 21 वर्ष साकिन सोनी आटा चक्की के पास राम जानकी मंदिर रामनगर थाना वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.03.2025 को रात करीबन 09.20 बजे मेडिकल स्टोर्स से काम कर पैदल ही मुस्लिम कब्रिस्तान दुर्गा मंदिर से घर जा रही थी तभी पीछे से बाईक सवार तीन लड़के प्रार्थिया के सैमसंग मोबाईल जो प्रार्थिया अपने हाथ में पकड़ी थी जिसे छीन पर आजाद चौक तरफ भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदेही मोबाईल बेचने के फिराक में दच्छु बाड़ी के पास घुम रहे थे जिसे पूछताछ के लिये संदेही 01* मंगल सिंह पिता रतन सिह उम्र 20 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी। 02* सुरज साहू पिता गनपत साहू उम्र 22 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी भिलाई। 03 * हरप्रित सिंह उर्फ वंश पिता स्व0 प्रताप सिंह उम्र 9 वर्ष साकिन बजरंग बली मंदिर के पीछे मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी को थाना लाकर अपराध के संबंध में पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने बताया कि दिनांक 25.03.2025 को रात्री के करीबन 09.00 बजे अपने साथी सूरज के साथ मोटर सायकल क्र0-सीजी-07 सी.टी 447 में बैठकर जिसे सुरज साहू चला रहा था तथा बीच में मंगल सिंह बैठा था और पीछे में हरप्रीत सिंह बैठा था जो आजाद चौक की तरफ जा रहे थे तभी मुस्लिम कब्रिस्तान के पास एक लड़की पैदल जा रही थी जिसके हाथ में पकड़े मोबाईल को मंगल सिह द्वारा छीन कर सभी आजाद चौकी की तरफ भाग जाना बताये। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपीगण (01) मंगल सिंह पिता रतन सिह उम्र 20 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी। (02) सुरज साहू पिता गनपत साहू उम्र 22 वर्ष साकिन मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी भिलाई। (03) हरप्रित सिंह उर्फ वंश पिता स्व0 प्रताप सिंह उम्र 9 वर्ष साकिन बजरंग बली मंदिर के पीछे मेहमान कोलडिपो के पास शास्त्री नगर थाना छावनी को दिनांक 11.04.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.