Local & National News in Hindi
Header Top

3 साल की बच्ची के साथ फिर से हैवानियत…

0 62
  • रायपुर 15 अप्रैल / मिली जानकारी के अनुसार अभी लगभग 8 दिन पहले  ही उरला दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद अभी रायपुर राजधानी में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के पड़ोसी ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है, उसे कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी मुलाहिजा के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया।

NGO के एक सदस्य प्रीतम महानंद ने बताया कि, घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। बच्ची, मां बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां बाप की नींद खुली तो वे बाहर निकले। तभी बच्ची रोते हुए दिखी, बच्ची के कपड़े भी खराब थे।

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को फोन लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनका नंबर बंद बताने लगा। साथ ही कहा जा रहा है कि, परिजन का बयान लेने के बाद भी बच्ची को अस्पताल में परेशान किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.