Local & National News in Hindi
Header Top

गांव का ही रहने वाला युवक निकला आरोपी

0 76

 

* थाना कुम्हारी क्षेत्र में दिनांक 17-18.04.2025 की दरम्यानी रात हुए हत्या का खुलासा।

* दुर्ग पुलिस की तत्परता से आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में।

* थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही।

* आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दुर्ग 19अप्रैल /  थाना कुम्हारी क्षेत्र में दिनांक 17-18.04.2025 की दरम्यानी रात को एपेक्स हॉस्पिटल कुम्हारी से प्राप्त अस्पताली मेमो पर मृतक भागवत मारकण्डे पिता स्व. ईतवारी मारकण्डे उम्र 55 वर्ष।  घटना स्थल मुवायना तथा मृतक के घर के आसपास गली मोहल्ला चौक चौराहे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें घटना समय दरम्यान रात्रि लगभग 11.45 से 12.40 के बीच एक युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम द्वारा उक्त फुटेज को दिखाकर गांव के लोगों से पूछताछ की गई। जिसे जयदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 24 वर्ष पता रामपुर चोरहा के रुप में पहचाना गया। उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो वह बताया कि ग्राम रामपुर चोरहा में ही मृतक के पड़ोस के मोहल्ले में रहता है। घटना रात्रि को वह खाना खाकर मृतक के घर की ओर टहलने निकला था। तब मृतक उसको देखकर मां बहन की गंदी गंदी गांलिया बकने लगा, आरोपी ने जब उसे समझाया तो उसके द्वारा उसे और भी गांलिया देने लगा। आरोपी ने बताया कि उस समय मृतक शराब के नसे में अंधाधुंध गांलिया बक रहा था। जिसे क्रोधित होकर आरोपी अपने घर गया और घर में रखे चाकू को लाकर मृतक के कमरे में दाखिल होकर अंधाधुंध उस पर चाकू से वार किया। जिससे मृतक के गला, और पीठ में प्राणघातक चोटे आई। मृतक को निष्चेत अवस्था में छोड़कर वह वहां से भाग गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.