दुर्ग 21 अप्रैल थाना उतई / दिनांक 20.04.25 को प्रार्थिया श्रीमती गुलाब बाई कुर्रे ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.04.2025 को शाम 07.30 बजे इनका पति जागेन्द्र कुर्रे खाना नही बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद कर आवेश में आकर घर में रखे लोहे के गैंती से प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से लगातार तीन बार वार किया जिससे प्रार्थिया के सीने एवं बांये पैर में गंभीर चोंट आई है, प्रार्थिया ईलाज हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती थी जो डिस्चार्ज होने के बाद दिनांक 20.04.2025 को थाना में रिपोर्ट करने आयी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी का पता हेतु टीम रवाना किया गया जो आरोपी जागेन्द्र कुर्रे उर्फ जग्गु पिता पुनित राम कुर्रे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सेलूद आजाद चौक हाल पता – उमरपोटी थाना उतई को दिनांक 20.04.2025 को रात्रि में गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
