*छत्तीसगढ़: सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित शासन ने जारी किया आदेश*
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।
