* सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमनी का मामला*
* आरोपियों द्वारा 10311263/- रुपए की किया गया था हेरा फेरी*
* प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं अतिरिक्त कर्मचारियों के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में पंजीबद्ध था अपराध*
* सहायक प्रबंधक एवं अतिरिक्त कर्मचारियों को किया गया गिरफ्तार*
* आरोपियों को भेजा गया न्यायिक डिमांड पर*
दुर्ग 18/05/ 25 सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमनी के कृषकों के खाता में हेराफेरी कर प्रबंधक नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानंद शिरके , अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा के द्वारा राशि 103,11,263/-रूपये (अक्षरी एक करोड तीन लाख ग्यारह हजार दो सौ तिरसठ रूपये) का गबन किए जाने के संबंध में प्रार्थी सुरेन्द्र सिंह भुवाल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक की लिखित आवेदन पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 570/24, धारा 420,406,408,409,34 भारतीय दण्ड संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचनाक्रम में कृषकों के खाता में हेराफेरी कर राशि गबन करने में संलिप्त आरोपी गजानन शिरके एवं गोपाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये है। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
(01) गजानंद शिरके
(02) गोपाल वर्मा
