Local & National News in Hindi
Header Top

पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले को…….

0 84

*पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले रेत माफिया का मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा सालखों के पीछे*

*अखिल भारतीय पत्र का सुरक्षा समिति के दबाव में आकर पुलिस ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी*

* अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव राकेश तंबोली के नेतृत्व में एसडीएम से मिलकर किया सैकड़ो टन अवैध रेत को जप्त करने की मांग, एसडीएम ने जल्द कार्यवाही करने का दिया आश्वाशन*

बालोद 25 मई / बालोद जिले के पुरुर मे अवैध रेत खनन माफिया ने अवैध खनन करने कि शिकायत जाँच पर भड़के खनन माफिया ने पत्रकार कृष्णा गंजीर को जान से मारने कि नियत से अपने साथियों के साथ लोहे कि राड़ व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है, जिससे पत्रकार ने भागकर अपना जान बचाया जिससे पत्रकार ने थाना मे शिकायत दर्ज कराया, शिकायत के बाद भी उचित कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो ने पुरुर के दुर्गवती चौक पर अनिश्चित कालीन धरना देने की तैयारी किया जिससे पुरुर के एसडीएम रामकुमार सोनकर ने कलमवीरो को आस्वस्त किया और जानकारी दिया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने धरना स्थगित करने निवेदन किया ऐसे मे पत्रकारों ने धरना स्थगित भी कर दिया लेकिन जिस प्रकार से पुरुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिती के बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णा गंजीर पर रेत के अवैध उत्खनन और भण्डारण का खुलाशा करने वाले जाँबाज़ पत्रकार पर जिस तरह से जानलेवा हमला हुआ था इस स्थिति को देखते हुये अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव राकेश तम्बोली ने अपने प्रदेश के जिला अध्यक्षों दुर्ग, सारंगढ़, मस्तूरी, धमतरी के साथ मिलकर मोर्चा सम्हाला और अवैध रेत के भण्डारण पर जब्ती की त्वरित कार्यवाकी मांग एसडीएम से करने लगे करते हुए मांग नाम माने जाने पर चक्काजाम की बात तहसीलदार से कही, एसडीएम के मुख्यालय में ना रहने पर राकेश तम्बोली द्वारा एसडीएम की पतासाज़ी कर दुर्ग में उनसे दुर्ग जिले के पत्रकार साथियों के साथ उनसे मुलाक़ात की तब एसडीएम ने 2-3 दिन में कार्यवाही करने की बात कही।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो कि बहु प्रतिक्षित मांग पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने कि मांग लगातार कर रही है तथा शासन प्रशासन कि ध्यानाकर्षित किया है पर शासन प्रशासन ने अभी तक ना तो पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु किया ना ही पत्रकार सुरक्षित है ऐसे मे फिर से एक बार प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने उग्र आंदोलन करने कि मनसा बना लिया है पूर्व कांग्रेस के सरकार के द्वारा, 2023 मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के समक्ष रखा लेकिन भाजपा के सरकार कि तक़रीबन 2 वर्ष होने को है जिससे किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों मे रोष व्याप्त है।                    इस मौके पर अखिल पत्रकार सुरक्षा समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव राकेश तम्बोली सारंगढ़ से नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारि जिलाध्यक्ष सारंगढ़, कृष्णा महिलाने, मिथुन यादव, मोहन लहरे, शम्भू पटेल, राज सिदार, समीप अनंत,के साथ दुर्ग जिला के श्रीमती रंजीता तंबोली कार्यकारी दुर्ग जिला अध्यक्ष

अर्जुन सिंह राजपूत दुर्ग जिला अध्यक्ष

गोपाल निर्मलकर संयोजक

राकेश जसपाल उपाध्यक्ष

सुरेश गुप्ता सचिव जिला दुर्ग

विजय देवांगन

महेश तिवारी

प्रदीप गोयल अहिवारा

कुंवर सिंह चौहान अहिवारा मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.