Local & National News in Hindi
Header Top

पीसेगांव दुर्ग से गजेंद्र सेन और योगेंद्र सेन गिरफ्तार

0 251

 

 दिनांक 26.05.2025 को मारपीट के आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

दुर्ग 26 मई / ग्राम पीसेगांव निवासी रेखलाल निर्मलकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा में काम करता है। जिसे दिनांक 25/05/2025 के शाम करीबन 7.30 बजे इसके घर में प्रार्थी, उसके पिताजी, माता श्रीमति सुमित्रा रजक, पत्नी श्रीमति मोनिका व अन्य सदस्य घर पर थे ।  गांव के गजेंद्र सेन उर्फ़ राजा सेन एवं योगेंद्र सेन उर्फ़ पिंटू सेन रॉड व ईंट लेकर घर में जबरदस्ती घुसे व पेंटिंग काम करने का पैसा मांगने के बात पर गंदी गंदी गाली गलौच कर  नीलकंठ रजक को रॉड व ईंट से जान से मारने के इरादे से सिर में हमला कर चोंट पहुंचाए है जिससे सिर से खून निकला है। घटना को गांव के ललित यादव व विनय निर्मलकर देखें है।योगेंद्र सेन उर्फ़ पिंटू एवं गजेंद्र सेन उर्फ़ राजा सेन को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया ।

नाम आरोपी 01. गजेन्द्र सेन उर्फ राजा सेन निवासी ग्राम पिसेगांव।

02. योगेंद्र सेन उर्फ पिंटू निवासी पिसेगांव।

Leave A Reply

Your email address will not be published.