*चाकु दिखाकर करते थे लुट*
*एक मोबाईल फोन व चाकु बरामद*
*आरोपीयों के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज है अपराध*
दुर्ग / देवराज साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष साकिन ग्रीन चौक एस०पी० पेट्रोल पंप के पीछे थाना मोहन नगर जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.06.2025 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सी जी 08 ए जी 2169 होंडा साईन से पेटिंग के काम से गुढ़ियारी रायपुर जा रहा था चंद्रा मौर्या टाकिज चौक के पास सुपेला पहुंचते ही मेरे मोटर सायकल होंडा साईन का पेट्रोल खत्म हो गया तो मैं रुक कर चौक में खड़ा था लगभग 04.00 बजे उसी समय दो लड़के आये और मुझे अकेला देखकर एकाएक हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और मेरे शर्ट के जेब में रखे मोबाइल रेड़मी कंपनी को बलपूर्वक निकालने लगा तब मैं उसका हाथ पकडा तो मारपीट करने लगे और मेरे शर्ट के जेब में रखे मोबाइल रेडमी कंपनी को बलपुर्वक निकालने लगा तब मै उसका हाथ पकड़ा तो उसका साथी बोला समीर मार होशियार बन रहा है बोलकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और उस लड़के ने अपने कमर तरफ से चाकू निकाला तब समीर बोला गोरु इसको पहना दे चाकू देखकर मारपीट से मै डर गया तब मैं दोनो शर्ट के जेब से मेरा रेड़मी कंपनी का मोबाइल पुरानी इस्तेमाली जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम न. 9238180273 लगा था किमती 10000 रुपये को बलपुर्वक लूटकर भाग गये एवं मारपीट से मेरे गले. गाल एवं दाढ़ी पर चोट आयी है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान माल मुल्जिम की पता साजी दौरान जारिये मुखबीर की सूचना पर आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु पिता महेन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन केम्प 01 एवं अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर कथन में बताया कि एक मो०सा० चालक व्यक्ति को चाकु दिखाकर मारपीट कर एवं बलपुर्वक से मोबाइल को लुटे है, एवं अपचारी बालक ने अपने घर में मोबाइल रियलमी कंपनी को अपने घर में रखना बताये है आरोपी व अपचारी बालक के निशानदेही पर प्रकरण पृथक पृथक आरोपी अपचारी बालक से रियलमी कंपनी मोबाइल को एवं आरोपी जसवंत सिंह उर्फ गोरु से प्रकरण में प्रयुक्त चाकु को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके विरूद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को आज दिनांक 02.06.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
