*फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*
*सीम पोर्ट करने के बहाने फर्जी सीम खरीदने का मामला*
*प्रार्थी को गुमराह कर सीम खरीदीकर अन्य व्यक्ति को करते थे बिक्री*
दुर्ग 07जून 25 / प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव के द्वारा मोबाईल नंबर पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुए सीम खरीदी कर दूसरे व्यक्ति को सीम बिक्री किया गया है।
मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर *जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया।* दोनों से पूछताछ करने बताये कि *जियो कंपनी एवं एयरटेल कंपनी का सीम पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी का थम्ब इन्प्रेशन लेकर सीम खरीदी कर किसी अन्य व्यक्तियों* को *बिक्री करना स्वीकार किये। आरोपियों को आज दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
(1) मोनेन्द्र कुमार यादव उम्र 40 साल निवासी मंगल बाजार कोहका सुपेला।
(2) सीता देवी उम्र 28 साल निवासी नालंदा स्कूल के पीछे थाना जामुल।
