Local & National News in Hindi
Header Top

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला खलनायक गिरफ्तार.….

0 139

 

*शासकीय स्कूल ढांचा भवन के पास चाकू लेकर डराने का मामला*

*जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी *आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त*

दुर्ग 19 अगस्त /  दिनांक 19.08.2025 के दोपहर 12.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा  सूचना के आधार पर ढांचा भवन का रहने वाला सोहेल खान उर्फ खलनायक नामक व्यक्ति द्वारा शासकीय स्कूल के बगल मैदान के पास अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर लहरा रहा है।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल शासकीय स्कूल के बगल मैदान पर पहुंचकर संदेही सोहेल खान उर्फ खलनायक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम सोहेल खान उर्फ खलनायक पिता सलीम खान उम्र 19 साल निवासी शासकीय स्कूल के पीछे ढांचा भवन कुरूद का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आज दिनांक 19.08.2025 को आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.