Local & National News in Hindi
Header Top

डी0जे0 संचालक एवं समिति के सदस्य के खिलाफ…..

0 88

सुराना काॅलेज चैक केलाबाड़ी दुर्ग में सार्वजनिक स्थान पर आम रोड में अवैध रूप से लाईटिंग ट्रस्ट सेटअप लगाकर आने जाने वाले लोगो असुविधा एवं जीवन को संकटापन्न मार्ग अवरूद्ध करने वाले डी0जे0 संचालक एवं समिति के सदस्य के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर पुलिस के द्वारा लाईटिंग ट्रस्ट सेट जप्त किया गया।

दुर्ग / दिनांक 25.0.2025 को काल रात्रि गणेशोत्सव समिति दुर्ग के द्वारा जेल तिराहा से सुराना काॅलेज चैक तक रैली निकाली गयी थी एवं सुराना काॅलेज चैक रूमी बाबा द्वार के सामने आम रोड पर भारी भरकम एल्युमिनियम राडो से लाईट ट्रस्ट सेट लगाकर गणेश प्रतिमा के स्वागत मंच बनाया गया था जिससे आने जाने वाले आम लोगो को बहुत ज्यादा कठिनाई हो रही थी एवं रोड में आम जगह पर लाईट ट्रस्ट सेट लगने से आने जाने मे बाधा उत्पन्न हो रही थी तथा आने जाने वाले लोगो के जीवन को संकट पैदा हो गया था जिसकी सूचना मिलने पर  नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर के द्वारा मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी पद्मनाभपुर को लाईट ट्रस्ट सेट के संचालक एवं समिति के सदस्य के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित करने पर, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर के द्वारा लाईट ट्रस्ट सेट के संचालक मुस्कान मित्तल पिता विनोद मित्तल, उम्र 27 साल, निवासी प्रगति नगर रिसाली थाना नेवई एवं काल रात्रि गणेशोत्सव समिति केलाबाड़ी दुर्ग के सक्रिय सदस्य आफताब कुरैशी पिता मोह. खालिद, उम्र 28 साल, सा. न्यू आदर्श नगर पद्मनाभपुर जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 285 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए उक्त दोनो व्यक्तियो के विरूद्व थाना पदमनाभपुर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर लाईट ट्रस्ट सेटअप को जप्त किया गया है ।तथा  26.08.2025  को न्यायालय पेश किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.