Local & National News in Hindi
Header Top

नगपुरा स्थित आंवला बाडी में एक अज्ञात व्यक्ति की अंधे कत्ल राज की पर्दाफाश…

0 79

 

दुर्ग / दुर्ग पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता ,मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर घटना को दिया अंजाम।साक्ष्य छुपाने की नियत से 15 किलोमीटर दूर घटना को दिया गया अंजाम।

आरोपियों के विरुद्ध की जा रही वैधानिक कार्यवाही। दिनांक 24.08.2025 को पुलिस चैकी नगपुरा स्थित आंवला बाडी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल आंवला बाडी पहुंच कर सूचना तस्दीक किया गया जहां पर एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 40-45 वर्ष मृत अवस्था में पडा था। अज्ञात मृतक के पहचान हेतु कंट्रोलरूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया व साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया, उसी बीच एक महिला अंजनी ठाकुर नाम की आई जो अज्ञात मृतक को अपना पति धनेश ठाकुर होना बतायी। शाॅर्ट पीएम में मृतक की मृत्यु किसी ठोस वस्तु से चोट लगने से मृत्यु होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  मुखबिर लगाकर आस – पास के क्षेत्रों में पूछ – ताछ कर पता तलाश किया जा रहा था, तभी सूत्रों से पता चला कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू निवासी सरस्वती नगर वार्ड नं. 34 थाना सीटी कोतवाली दुर्ग के साथ है, जिसका अंजनी ठाकुर के घर आना जाना और काफी घनिष्ठता है, संदेही हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू से पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी  अंजनी ठाकुर से विगत 25 वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया। अंजनी का पति धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था जो पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। घर पर ही रहता था और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था नहीं देने पर गाली गलौज करता था और हमेशा घर पर ही रहता था जिससे अंजनी और हरपाल सिंह को मिलने जुलने में दिक्कत हो रही थी। जिसके कारण अंजनी और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी और योजनानुसार हरपाल ने दिनांक 22.08.2025 को अंजनी ठाकुर के एक्टीवा में धनेश ठाकुर को बैठाकर शराब पिलाने के बहाने करीबन 11ः00 बजे नगपुरा आंवला बगीचा ले गया और वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया शराब के नशे में धनेश के मदहोश होने पर हरपाल ने वहां पर पडे ठोस पत्थर को धनेश के सिर में पीछे तरफ पटकर चोट पहुंचा कर हत्या कर दिया। अंजनी को फोन कर बताया कि काम योजना अनुसार कर दिया हूं और मैं घर आ रहा हूं। उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध घटना कारित करना सबूत पाए जाने से आरोपी हरपाल सिंह उर्फ छोटू एवं आरोपिया श्रीमती अंजनी ठाकुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटु पिता शिव सिंह राजपुत उम्र 45 वर्ष।

2. अंजनी ठाकुर पति स्व. धनेश ठाकुर, उम्र 44 वर्ष ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.