Local & National News in Hindi
Header Top

हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव पुलिस प्रशासन कर रही है…

0 71

दुर्ग  / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कहा पुलिस प्रशासन हिन्दुवों के त्योहारों को टारगेट करना बंद करे अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संपूर्ण हिंदू समाज को लेकर उग्र आंदोलन करेगा और प्रशासन के इस मानसिकता को आम जन तक लाएगा।

पिछले दिनों प्रभु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ही दिन और आज प्रभु श्रीगणेश चतुर्थी के दिन पुलिस द्वारा दुर्ग के भरे मार्केट में हिन्दुवों को रोक रोककर चालान काटना और बाक़ी धर्मों के त्योहारों में पुलिस का सुप्त हो जाना उनकी मानसिकता को प्रकट कर रहा है। ध्यान रहे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिन्दुवों की रक्षा के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कहा हिंदू त्योहारों में जहां पर भी ऐसी घटना होती  दिखे तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से संपर्क करे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.