दुर्ग, छत्तीसगढ़-दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय (DSVCKV), दुर्ग के दो एम. वी.एस.सी. शोधार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।यह सम्मान कंपाउंड लाइवस्टॉक फीड मैन्युफैक्वरर्स एसोसिएशन (CLFMA) ऑफ इंडिया के 66 वें राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान, 22, 23 अगस्त 2025 को होटल ताज डेक्कन, हैदराबाद में प्रदान किया गया। प्रत्येक विजेता को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 25,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।डॉ. आशीष तिवारी ने “पोस्ट-वीनिंग डायरिया में शामिल कारक और उसके निवारण के उपाय” विषय पर अपने निबंध के लिए स्वाइन सेक्टर में पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, डॉ. भूषिका देवांगन ने “एक्का फीड निर्माण हेतु मछली प्रसंस्करण अपशिष्ट के उपयोग की व्यवहार्य तकनीक का मूल्यांकन” विषय पर निबंध प्रस्तुत कर एक्का सेक्टर में पुरस्कार हासिल किया।पुरस्कार वितरण सीएलएफएमए (CLFMA) ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिव्य कुमार गुलाटी, केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, तेलंगाना राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य मंत्री श्री वाकिति श्रीहरि तथा सीएलएफएमए ऑफ इंडिया प्रबंध समिति सदस्य विजय डी. भंडारे द्वारा किया गया।इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय परिवार के मुखिया माननीय कुलपति डॉ. आर. आर.बी. सिंह, कुलसचिव डॉ. बी. पी. राठिया, अधिष्ठाता डॉ. संजय शाक्य, अधिष्ठाता एल. एस. पी. एन. सी. एफ, कवर्धा एवं पशु पोषण विभागाध्यक्ष डॉ. एम. के. गेंदले की ओर से अनेकानेक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते है अपनी खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. आशीष तिवारी और डॉ. भूपिका देवांगन ने अपने प्रमुख मार्गदर्शकों डॉ. एम. के. गेंदले एवं डॉ. एच.के. रात्रे के साथ-साथ डीन का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।
ब्रेकिंग
अपहरण कर लूटपाट की वारदात
सतर्क रहें सावधान रहें.......
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सतर्क से आरोपी जेल में
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का छत्तीसगढ़ कार्यालय का उद्घाटन
वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरदाना पर छात्रों का भविष्य......
16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई
दुर्ग निगम महापौर , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी ...
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम दुर्ग जिले में
छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी
