Local & National News in Hindi
Header Top

निगरानी बदमाश शुभम मराठा गिरफ्तार

0 59

*लुट एवं आर्म्स एक्ट के चार मामलो में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस एवं बटनदार चाकू जप्त*

दुर्ग03सितम्बर / मामला थाना खुर्सीपार एवं छावनी का दिनांक ०२/०९/२०२५ प्रार्थी को आरोपी शुभम मराठा शराब पीने के लिये जबरदस्ती पैसे की मांग करते हुए धारदार चाकू से हमला कर चोंट पहुंचाया ।

आरोपी शुभम मराठा की पतासाजी कर आज दिनांक ०३/०९/२०२५ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस एवं बटनदार चाकू जप्त किया गया है।

आरोपी शुभम मराठा उम्र २६ साल निवासी मिलन चौक केम्प २ छावनी भिलाई जो आदतन बदमाश है तथा चोरी के मामले में भी जेल जा चुका हैं।

इसी तरह थाना छावनी क्षेत्र में बदमाश शुभम मराठा ने दिनांक ०२/०९/२०२५ को दो अलग अलग घटनाएं घटित किया है जिसमें अपने साथी बाबी उर्फ रोहित कुमार के साथ मिलकर बैकुंठधाम भिलाई में प्रार्थी से लिफ्ट मांगने के बहाने उनकी स्कूटी सीजी ई एए ००६३ को एवं मोबाईल को लूट कर भाग गये थे, जिसमें थाना छावनी में अपराध कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट किये वाहन स्कूटी को बरामद किया गया तथा राह चलती नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड़ करने के मामले में भी आरोपी शुभम तांगडे उर्फ मराठा को गिरफ्तार कर दोनों मामले में आरोपी को  न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया । *गिरफ्तार आरोपी*

आरोपी शुभम मराठा उम्र २६ साल निवासी मिलन चौक केम्प २ छावनी

2. बॉबी उर्फ रोहित कुमार

Leave A Reply

Your email address will not be published.