Local & National News in Hindi
Header Top

दहेज लोभी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार

0 124

दुर्ग_  श्रीमति किरन डोंगरे उम्र 25

वर्ष की शादी डेढ़ वर्ष पहले देवेंद्र कार्तिकेय निवासी बीजापुर थाना बीजापुर ज़िला बीजापुर के साथ हुई थी । शादी के कुछ महीने बाद से ही पति व सास, ससुर व ननद के द्वारा रोजमर्रा की घरेलू बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज के नाम से हमेशा मानसिक एवं शारीरिक, आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे । दहेज में घटिया सामान लाई हो कह कर प्रताडित करते थे।

मायका से ससुराल की दूरी अधिक होने से सामान के बदले पीड़ित पक्ष 2 लाख दिए थे कि सभी जरूरत का सामान स्थानीय बाजार से खरीद लें, परंतु आये दिन तुम कुछ नही लाई हो, घर से 20 लाख पैसा लाओ कहकर दबाव बनाते थे । परिवार के कोई भी सदस्य शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.