Local & National News in Hindi
Header Top

फरार वारंटीयों की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया

0 109

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा फरार वारण्टियों की गिरफ्‌तारी अभियान चलाया गया।                    पुलिस अधीक्षक, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग व्दारा जिले में पदभार ग्रहण करते ही जिले के थाना/चौकियों में लंबित गिरफ्‌तारी एवं बेमियादी वारण्टों को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारण्टियों की अभियान चलाकर अधिक से अधिक वारण्टियों को गिरफ्‌तार किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 18.02.2024 से 25.02. 2024 तक जिले में लम्बे समय से फरार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान लगभग 183 गिरफ्‌तारी / बेमियादी वारण्ट तामील  कर वारण्टियों को जेल भेजा गया। विगत सप्ताह भी चलाये गये अभियान में 175 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । इस प्रकार 02 सप्ताह में 358 फरार वारण्टियों को गिरफ्‌तार कर वारण्ट तामील कर जेल भेजा गया। वारण्टियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.