Local & National News in Hindi
Header Top

मनीष ट्रेवल्स के पेट्रोल पंप के पीछे…….

0 325

 

दुर्ग_ दिनांक 18 मार्च 24,,, बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तोप सिंह (40 साल) निवासी पोटिया बस्ती के रूप में हुई है। वो रोजी मजदूरी का काम करता है। वो अपने गांव के ही रहने वाले 4 अन्य दोस्तों के साथ संडे शराब पार्टी करने गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात इन्होंने पोटिया में शराब दुकान से शराब खरीदी।

इसके बाद पांचों दोस्त मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे पड़ी खाली जगह पर शराब पीने चले गए। रात में शराब के नशे में तोप सिंह और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पास पड़े पत्थर से और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं छोड़कर भाग गए।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद साबद्रा ने बताया कि हत्या के चार संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। जैसे ही आरोपी का पता चलेगा बताया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.