Local & National News in Hindi
Header Top

हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से……

0 64

 

 

रायपुर _(सीजी फास्ट न्यूज) मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक रिसॉर्ट में करंट लगने से खैरागढ़ गोल बाजार के व्यवसाय गौतम सालेचा के पुत्र यश सालेचा उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई । मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है रविवार को सुबह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने कार से रायपुर आया था। यश अपने दोस्तों के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खारून नदी के पास पेटल्स फार्म्स (रिजॉर्ट) में प्री होली पार्टी सेलिब्रेट कर रहा था।पार्टी के दौरान सभी युवक रिजॉर्ट के स्वीमिंग

पूल में बॉल गेम खेल रहे थे। यश स्वीमिंग पूल साफ करने वाले वाइपर को हटाकर दूसरी ओर रख रहा था। इस दौरान ऊपर लगे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में यश आ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र के शव को खैरागढ़ स्थित निज निवास में भेज दिया गया। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.