Local & National News in Hindi
Header Top

प्राथमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन संपन्न

0 110

रायपुर – (सीजी फास्ट न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय प्राथमिक स्कूलों में चल रहे न्यौता भोज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि यह पहल पूरी तरह स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं या अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं। आयोजन के क्रम में पुरैना के शासकीय प्राथमिक शाला में भी विशाल नगर रायपुर के कविता आचार्य, रत्ना घोष, जया पिंजानी, बीना पटनायक, मुद्रिका शुक्ला, सविता तिवारी, मनीषा सचदेव,  सुनीता शर्मा, किरण गौरी विशेष सहयोग से बच्चों को दोपहर के भोजन में पूड़ी,सब्जी,पुलाव,बालुसाई (मीठा), ठंडई एवं फल दिया गया । इस न्यौता भोज के लिए जहाँ स्कूल के छोटे छोटे बच्चों में एक अलग भाव व उत्साह दिखाई दे रहा था साथ ही स्कूल के सभी स्टापो में भी इस आयोजन को काफी अच्छे से अच्छे करने उत्साहित थे । सफलतापूर्वक व प्रेणास्रोत कार्यक्रम आयोजित करने में आयोजन कर्ताओं के साथ साथ प्रधान पाठिका अंजू शर्मा,  अल्पना देवरनकर एवं आरती सिंह और समस्त शाला परिवार पुरैना की रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.