दुर्ग _ (सीजी फास्ट न्यूज़) 


नवरात्र के प्रथम दिन माँ चंडीका चंडी मंदिर एवम शीतला माता मंदिर बैगापारा में माता का आशीर्वाद लेकर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को विजयी बनाने घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ किया।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने जनता उत्साहित है। मोदी पर सबको विश्वास है इसलिए पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार
अबकी बार 400 पार।
दुर्ग शहर की लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी अपने अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने की शुरुआत किसी शुभ दिन मुहूर्त कि इंतजार कर रहे थे आज नवरात्र के पहले दिन दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर के प्रमुख प्राचीन शक्ति पीठ माँ चंडी मंदिर एवम मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर के वार्ड 3,4,5 में बाजे गाजे के साथ, वार्डो के पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क कर भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल को विजय बनाने के लिए कहा।
दुर्ग की बहुत ही प्रशिद्ध व प्राचीन माँ चण्डिका व बैगापारा के शीतला माता मंदिर में शुभमुहूर्त में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना।
दुर्ग शहर के हृदय स्थल पर बहुत ही प्राचीन व सिद्ध प्रशिद्ध माँ चण्डिका व बैगापारा में माँ शीतला माता विराजमान हैं आज चैत्र नवरात्र घट स्थापना शुभ मुहूर्त में इन मंदिरों में विधिविधान से पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया। इस बार माँ चंडी मंदिर में 25 सौ व शीतला मंदिर में 1496 ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया।
