Local & National News in Hindi
Header Top

गैर हिन्दू के द्वारा कार्यक्रम एवं संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित ……

0 57

*नवरात्र पर्व के गरबा नृत्य कार्यक्रम में गैर हिन्दू के प्रवेश निषेध कराने एवं गैर हिन्दू द्वारा गरवा कार्यक्रम प्रतिबंधित करने ज्ञापन*

दुर्ग – नवरात्र पर्व में गरबा नृत्य कार्यक्रम सनातन हिन्दू समाज द्वारा किया जाता है जिसमें गैर हिन्दू का प्रदेश वर्जित किया जाये कार्यक्रम में गरबा नृत्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आधार जाँच कर माथे में तिलक लगाकर गंगाजल पिलाकर ही प्रवेश कराये। जिससे लव जिहाद जैसी घटना न हो। गरबा नृत्य कार्यक्रम दुर्गा माता की उपासना के लिए किया जाता है ना कि नगर वासियों को अंग प्रदर्शन करने के लिए इसलिए हिन्दू पारंपरिक वेशभूषा के साथ गरबा नृत्य किया जाये। राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग प्रमुख वेणु माधव राव व जिला अध्यक्ष मुकेश सोनकर के नेतृत्व में जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि किसी भी गैर हिन्दू के द्वारा कार्यक्रम एवं संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित होना चाहिए।दुर्गा पंडाल समिति के द्वारा झांकी देखने व मूर्ति दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखना
चाहिए। जिससे गरीब आमजन भी दर्शन से वंचित न हो। दुर्गा पंडाल के आस-पास लगने वाले ठेले किसी भी गैर हिन्दू के ना हो जिससे हिन्दू आस्था से उत्पन्न होने वाली घटना नहीं होगी। गरबा नृत्य एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में धार्मिक फूहड़ता न हो व फिल्मी गाने न बजे इसका ध्यान संचालन
समिति रखें। प्रशासन से अनुरोध है कि दुर्गा पंडाल समिति एवं गरबा कार्यक्रम समिति को उचित निर्देश पारित किया जाए! अगर समिति द्वारा नियमो का पालन नहीं किया गया तो प्रशासन शीघ्र ही उचित कार्यवाही करेगा और प्रशासन किसी भी प्रकार से कार्यवाही नही करता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल स्वयं सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्यवाही के लिए तैयार रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.