दुर्ग 21 अप्रैल/दिनांक 16.04.25 को प्रार्थी हेमराज जैन निवासी साईं कालोनी उतई ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.04.2025 को 11.30 बजे अपने एक्टीवा क्र0 सीजी 07 बीके 3278 को अमृत ट्रेडर्स किराना दुकान के पास उतई में खड़ा किया था जिसे दोपहर करीब 03.30 बजे देखने पर मोटर सायकिल एक्टीवा अपने स्थान पर नही था जिसे आसपास पता तलाश किये नही मिला, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान चोरी हुए मोटर सायकिल एक्टीवा एवं चोर के पता दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति बाबापारा उतई के पास एक्टीवा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है, कि सूचना तस्दीक पर टीम रवाना हुआ जहां पर एक व्यक्ति खड़ा एक्टीवा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, जो पुलिस को देख भागने के फिराक में था, जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम दीपक ठाकुर पिता स्व0 तेजराम ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता- काली मंदिर के पास न्यू खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। जो घटना दिनांक स्थान को एक्टीवा वाहन को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक ठाकुर पिता स्व0 तेजराम ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता- काली मंदिर के पास न्यू खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग को दिनांक 21.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
