Local & National News in Hindi
Header Top

गौ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

0 69

*जंगल हाउस रिसोर्ट नगपुरा में तस्करी की मंसा से बंधे 9 गौवंश को विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता ने बचाया*

दुर्ग (नगपुरा) / विहिप बजरंग दल को लगातार कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि आधी रात में जंगल हाउस रिसोर्ट नगपुरा में तस्कर गौमाता को हकालते हुए लाते है, क्रूरता से बांधकर रखते है और रात 3-4बजे गाड़ी में लोड कर कट्टीपार लेकर जाते है। गौमाता को लाने से लेकर ले जाते तक इनकी पूरी तस्कर टीम आसपास रेकी करते है इसलिए इन लोग को रंगे हाथो पकड़ना मुश्किल हो गया था। पिछले रात को  जानकारी मिलने पर 9 गौवंश को पुलिस के साथ मिलकर विहिप बजरंग दल ने बचाया और 6 तस्कर व उनके पास रखे गाँजा पीने की वस्तु को पुलिस को पकड़वाये। गौवंश को लोड करने पास खड़े बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर- CG07CD5320 गाड़ी को भी पुलिस जप्ति बनायी।

गौवंश ऐसे परिस्थिति में बँधी थी कि उनको सांस लेते भी नहीं बन रहा था बजरंग दल के कार्यकर्ता जब गौमाता को खोले तो उनके द्वारा जोर जोर से सांस लिया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रशासन से यह माँग किया कि जल्द जल्द ऐसे तस्करों के ऊपर कठोर कार्यवाही करे अन्यथा बजरंग दल अपने तरीके से एक्शन लेकर उग्र आंदोलन करने बाध्य रहेगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.