Local & National News in Hindi
Header Top

धर्म के नाम पर छात्रा को प्रिंसिपल द्वारा प्रताड़ित

0 79

 

*मदर टेरेसा स्कूल बागडूमर जामुल में धर्म के नाम पर नर्सरी की छात्रा को प्रिंसिपल ने पिटा*

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बच्चे के परिजन के साथ FIR दर्ज कराया*

दुर्ग / नर्सरी की छात्रा मदर टेरेसा स्कूल जामुल में प्रार्थना के दौरान उनके द्वारा राधे राधे बोल दिया गया जिसे वहाँ की प्रिंसिपल ईला इवन कैलविन के द्वारा हाथ मुंह में टेप लगाकर उनको प्रताड़ित कर मारपीट किया गया। बच्ची के द्वारा अपने परिजन को बताने पर परिजन द्वारा बजरंग दल को सूचना मिलते ही नंदनी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराकर संगठन द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की माँग की गई।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रशासन से यह माँग किया कि प्रत्येक स्कूल की जाँच की जाये और ऐसे कृत्य करने वालों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्यवाही की जाये।   उपस्थित दुर्ग जिला संयोजक छत्तीसगढ़ प्रांत सौरभ दवांगन , राष्ट्रीय स्वयं सेविका संघ की जिला संयोजिका दामिनी साहू , बजरंग दल जिला सह संयोजक खेमलाल सेन, अहिवारा प्रखंड से संयोजक विक्की ठाकुर, भिलाई नगर संयोजक रोहित दूबे, दुर्ग ग्रामीण संयोजक वरुण निषाद सहसंयोजक राहुल साहू, अहिवारा प्रखंड बालोपासना प्रमुख मुकेश यादव, धनेश्वर, चेतन, करण पीलूराम, मुकेश, सन्नी, साहिल, यशवंत दीपेश छोटू, राहुल यादव रोहित, हनी शर्मा, करताल सिंग, अमित साहू के साथ सभी बजरंगी दल उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.