*श्रीगणेश चतुर्थी पर दुर्ग पटरी पार को मिला तोहफ़ा, 20 लाख की लागत से पटरी पार बुधवारी बाजार में पेवर ब्लॉक टाइल्स का कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण। *25 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में टाइल्स, रंगरोगन व लाइटिंग से बाजार हुआ आकर्षक।
*पार्षदों की मांग पर पूरी हुई घोषणा, नागरिकों ने जताया आभार:
*लोकार्पण अवसर पर सभापति, आयुक्त, पार्षद व बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद।
दुर्ग/ 27 अगस्त।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 59 और 21 स्थित पटरी पार बुधवारी बाजार में आज श्रीगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विकास की नई सौगात मिली। कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पार्षदगण की उपस्थिति में पेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने के कार्य का लोकार्पण किया।
यह कार्य 15वें वित्त आयोग की स्वीकृति अंतर्गत कराया गया है। बाजार क्षेत्र में 25 हजार स्क्वायर फीट हिस्से को कवर करते हुए पेवर ब्लॉक टाइल्स बिछाए गए हैं, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आई है। इस कार्य की घोषणा पिछले गणेश पक्ष में पार्षदों की मांग पर विधायक द्वारा की गई थी। आज गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व पर इस घोषणा को साकार कर नागरिकों को समर्पित।
* नागरिकों ने जताया आभार*
स्थानीय पार्षदों और नागरिकों ने मंत्री और महापौर का आभार जताते हुए कहा कि पटरी पार बुधवारी बाजार प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से अब और आकर्षक व सुरक्षित दिखने लगा है। लोगों ने बताया कि अब यहां रात 9 बजे के बाद भी आराम से सब्जी और अन्य सामान खरीदा जा सकेगा, जिससे व्यापार और नागरिक दोनों को फायदा होगा।
* बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद
लोकार्पण अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देव नारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,काशीराम कोसरे,शिव नायक,लीलाधर पाल,पार्षद विद्यावती सिंह, नीलम शिवेंद्र परिहार, गुलाब वर्मा, साजन जोसफ, सावित्री दमाहे, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, कुलेश्वर साहू,मनोज सोनी, खालिफ रिजवी,गुलशन साहू,सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने विकास कार्यों के लिए निगम टीम की सराहना की।
