Local & National News in Hindi
Header Top

चाकू लहराने वाले पुलिस के गिरफ्तार में

0 141

*धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहे अलग-अलग जगह से 4 आरोपी को पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार किया।

दुर्ग  29 अगस्त / थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को दिनांक 28.08.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दोपहर के समय बैजनाथ पारा जाने वाला रोड खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम डेरहलाल साहू पिता बुधराम साहू उम्र 34 साल निवासी शास्त्री चौक देवांगन किराना दुकान के पास दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

इसी तरह गंजपारा हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है,की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरज कुमार ठाकुर निवासी मुकुंद भगवान के पास दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त किया गया।

इसी तरह थाना मोहन नगर पुलिस को सिकोला बस्ती तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है,की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेश मरकाम पता सिकोला बस्ती जिला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त किया गया।

इसी तरह बीडी कॉलोनी बुद्ध विहार के पास के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है,की सूचना पर *घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तुलेश बघेल उर्फ मोटू पता बजरंग पर उरला जिला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी का नाम:-

(1) डेरहालाल साहू निवासी शास्त्री चैक देवांगन किराना दुकान के पास दुर्ग

(2) धीरज कुमार ठाकुर निवासी मुकुंद भवन के पास पिपरा पार्क दुर्ग

(3) योगेश मरकाम पता सिकोला बस्ती

(4) तुलेश बघेल उर्फ मोटू पता बजरंग पारा उरला जिला दुर्ग

Leave A Reply

Your email address will not be published.