Local & National News in Hindi
Header Top

नाबालिक बालक मोटर साइकिल की चोरी केस में गिरफ्तार…..

0 51

*सशक्त एप्प के माध्यम से वाहन चोरो को पकड़ने में थाना जामुल पुलिस को मिली सफलता।*

*विधि से संघर्षरत 03 नाबालिक बालक चोरी के मोटर सायकल के साथ पकडाये।*

*शिवपुरी, जामुल में अलग-अलग स्थानो से किये थे चोरी।*

*रात्रि में किया करते थे मोटर सायकल चोरी।*

*जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये विधि से संघर्षरत 03 नाबालिक बालक।*

*03 मोटर सायकल कुल कीमती 1,35,000/- रूपये किया गया जप्त।*

दुर्ग (जामुल) / प्रार्थी जलेश्वर शर्मा निवासी गणेश नगर जामुल* ने थाना जामुल उपस्थित आकर *रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.08.2025 की रात्रि प्रार्थी के घर के सामने से मोटर सायकल होण्डा प्लेजर क्रमांक सीजी 07 एलवाई 3891 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है।*

इसी तरह *प्रार्थी नारायण सिंह* निवासी श्याम नगर अटल आवास भिलाई-3 द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर *रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2025 के रात्रि नटवर वर्मा के घर के सामने शिवपुरी जामुल से मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस सीजी 07 बीएफ 0443 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है।*

इसी तरह *प्रार्थी चंद्रप्रकाश साहू* निवासी लक्ष्मी पारा जामुल द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर *रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2025 की रात्रि प्रार्थी का मकान के सामने से मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस सीजी 07 बीएस 9944 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए *मुखबीर सूचना व हुलिया के आधार पर संदेहियो से पूछताछ करने पर पता चला की तीन नाबालिक बालको के द्वारा मिलकर तीनो मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये। तीनो विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल बरामद किया गया। विधि से संघर्षरत बालको के विरूद्ध दिनाँक 28.08.2025 को वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

*जप्ति मोटर सायकल होण्डा प्लेजर क्रमांक सीजी 07 एलवाई 3891 कीमती 40000 रूपये।

*जप्ति मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस सीजी 07 बीएफ 0443 कीमती 50000 रूपये।

*जप्ति मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस सीजी 07 बीएस 9944 कीमती 45000 रूपये।

कुल कीमती 1,35,000 रूपये।

अपचारी बालक:- विधि से संघर्षरत 03 नाबालिग बालक

Leave A Reply

Your email address will not be published.