Local & National News in Hindi
Header Top

फिर आज एक और मामला पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

0 142

 

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पंचशील नगर इलाके में एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल है।बता दें कि पिछले 2 दिन पहले इंदिरा मार्केट दुर्ग में नरेश ठाकुर राजीव नगर दुर्ग वाले का  इसी तरह  की घटना हुईं थी। पंचशील नगर में आज सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा, जिसके सिर पर पत्थर से वार किए जाने के गहरे घाव थे। तुरंत ही इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

पुलिस अब हत्यारे या हत्यारों का सुराग लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है और जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। युवक की नृशंस हत्या के बाद से पंचशील नगर और आस-पास के क्षेत्रों में डर का माहौल व्याप्त है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.