*मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1.500 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम सहित महिला आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 11.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मिनी स्टेडियम, सुलभ शौचालय के पास खुर्सीपार में एक महिला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध महिला द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
महिला की विधिवत तलाशी एवं कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से लगभग 1.500 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 250 रुपये एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 80,250 रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/2026, धारा 20(b)(ii)(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 11.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया। * आरोपी का नाम
के. अंजली सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी तेलहा नाला, शिव मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री
1. लगभग 1.500 किलोग्राम गांजा।
2. बिक्री रकम 250 रुपये।
3. एक नग मोबाइल फोन।
कुल अनुमानित कीमत : 80,250 रुपये।
