Local & National News in Hindi
Header Top

ग्राम गनियारी में वृद्धा एवं उसकी नाबालिग पोती की 2 हत्यारा 1 साल 7 माह बाद गिरफ्तार

0 73

*थाना पुलगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गनिवारी में हुए दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश*

*06 मार्च 2024 को दादी एवं पोती की हत्या*

दुर्ग / 06 मार्च 2024 को ग्राम गनियारी में वृद्धा एवं उसकी नाबालिग पोती की किसी अज्ञात आरोपी व्दारा हत्या कर दी गई थी। वृद्धा एवं नाबालिग पोती के शरीर में धारदार एवं भोथरे हथियार से वार कर हत्या की गई थी। शरीर पर अनेक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना पर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉट तथा वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी । मृतिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।  घटना स्थल पर केम्प कर 62 सन्देहियों से पूछताछ की गई। सन्देहियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अहमदाबाद एवं रायपुर में सन्देहियों का ब्रेन मेपिंग, पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट कराया गया। प्राप्त रिपोर्ट से जो साक्ष्य प्राप्त हुए उनके आधार पर प्रमुख सन्देहियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चुमेन्द्र निषाद व्दारा अवैध संबंध की स्वीकारोक्ति की गई तथा सगाई के उपरांत अवैध संबंधों का खुलासा होने के भय से अपने शराब तस्करी के एक सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया ।

मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुर्मेद्र की सगाई 19.02.2024 को हो चुकी है एवं अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका, चुर्मेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी। उक्त बातों के पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका (बालिका) को मार डालने की योजना बनाया। घटना के दिन आरोपी चुर्मेन्द्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया था, वहां से रात्रि करीबन 1:00 से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया, अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया तथा अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकल कर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तो उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियों गाडी क. सीजी 06, ई 6666 में आकर मृतिका के घर के बाहर सड़क में खड़े हुए।

आरोपी चुनेंद्र मृतिका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया तथा योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भाग चलने को कहा किन्तु मृतिका ने तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी थी। आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महिने से गर्भ से है। मना करने पर आरोपी चुनेंद्र द्वारा गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगीया से सिर में कई बार प्राण घातक हमला किया चिल्लाने पर उसके मुह में कपड़ा ठूंस दिया था एवं उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा तो वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे पकड कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गिर गई तो उसे घसीट कर अंदर लाया। घटना करने के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने अपने घर चले गए।

आरोपी चुमेन्द्र निषाद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं आरोपी पंकज निषाद से मोबाईल एवं स्कार्पियों वाहन को जप्त किया गया है। घटना में एक अन्य आरोपी की भूमिका की भी पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद उम्र 23 वर्ष

2. पंकज उर्फ पवित्र निषाद उम्र 30 वर्ष।

जप्त सामाग्रीः-

01. मोबाईल 02 नग, 02. चाकू 01 नग

03. स्कार्पियों वाहन 01 नग

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.