Local & National News in Hindi
Header Top

मामूली सी बात पर हत्या करने वाले गिरफ्तार

0 89

 

 

*बल्ली से सिर में मारकर एवं पत्थर को सिर में पटक कर हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में*

*शराब और सिगरेट की बात को लेकर विवाद कर की गई हत्या*                                                            *घटना में दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल*

दुर्ग  / दिनांक 11.10.2025 को प्रार्थी भरत यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा दुर्ग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई अनिल यादव दिनांक 10.10.2025 के रात्रि करीब 11ः00 बजे अपनी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था, जो रात्रि घर नहीं आया ।दिनांक 11.10.2025 के सुबह करीब 08ः00 बजे पता चला कि पंचशील नगर परस सेन के मकान के बगल मे बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव का पड़ा हैं और काले कलर की एक्टीवा खड़ी है । जानकारी मिलने पर जाकर देखा तो शव इसके बडे भाई अनिल यादव का था तथा नाली में ही खड़ी काले रंग की एक्टीवा इसके भाई की थी । इसके भाई के सिर पर गहरी चोंट थी। मृतक अनिल यादव को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर सिर मे गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किया गया हैं।

अज्ञात आरोपी पतासाजी क्रम में क्षेत्र में लगे आस-पास सीसीटीव्ही कैमरों के फूटेज को चेक किया गया। मुखबिर लगाए गए। इसी दौरान मुखबिर से संदेहियो के संबंध में सूचना मिलने पर 03 संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जो शराब और सिगरेट पीने की बात को लेकर आवेश में आकर तीनों मृतक से वाद-विवाद कर हत्या करने की नियत से पास में पड़े़ पत्थर एवं बल्ली से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना तथा मृतक को मृत अवस्था में छोड़़ कर वहां से भाग जाना स्वीकार किये। घटना में प्रयुक्त आलाजरब को घटना स्थल से विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू एवं अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. साहिल टंडन उर्फ भोको निवासी पंचशील नगर दुर्ग

2. भुवन साहू उम्र 18 वर्ष 04 माह

निवासी पंचशील नगर दुर्ग

3. विधि से संघर्षरत् एक बालक

Leave A Reply

Your email address will not be published.