Local & National News in Hindi
Header Top

एल्युमिनियम पावर वायर की चोरी करने वाले जेल में

0 71

* थाना नदिनी नगर एवं थाना धमधा क्षेत्र में चोरी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में*

* चोरी किये एल्युमिनियम वायर और सेंटरिंग प्लेट सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त*

मामला दिनांक 06.10.2025 के रात करीबन 10 बजे से दिनांक 07.10.2025 के प्रातः 08.00 बजे के मध्य मुरमुंदा से आमेटी रोड स्थित राजपुताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में एल्युमिनियम के बिजली वायर को काटकर कोई अज्ञात चोर के द्वारा 2000 किलोग्राम एल्युमिनियम पावर वायर की चोरी कर ले गया था दौरान विवेचना संदेहियों का पता तलाश कर आरोपी 1 निलेश कुमार दास पिता कलापास उम्र 30 साल निवासी शारदा पारा छावनी 2. राजकुमार नगपुरे पिता हेमलाल नगपुरे उम्र 41 साल निवासी शारदा पारा छावनी 3. विजय चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर उम्र 40 साल निवासी श्याम नगर छावनी 4. विनोद गुप्ता पिता रामनाथ गुप्ता उम्र 53 साल नयापारा दुर्ग 5. खिलेश्वरी मांडले पति राजु मांडले उम्र 40 साल  कचादुर जेवरा सिरसा के पास से बोलेरो वाहन एक ई रिक्सा 4 नग मोबाइल किमती लगभग 10 लाख रुपये को आरोपी से जब्त किया गया।

इन सभी को गिरफ्तार  कर पूछताछ करने पर दिनांक 06.10.2025 को ही धमधा पाना क्षेत्र के संजय डोगरे के निर्माणाधीन मकान के आंगन में रखे 192 नग सेन्ट्रीग सेट किमती 65000 को चोरी करना तथा इस्तामुद्दीन निवासी जामुल के पास बेचना बताये पाना धमधा पुलिस द्वारा आरोपी इस्लामुद्दीन से 192 नग सेन्ट्रीग फीट किमती 65000 रूपये को थाना धमधा में जप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

थाना नदिनी नगर के प्रकरण में आरोपीग़न की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी निलेश कुमार, राजकुमार नगपुरे, विजय चंद्राकर, विनोद गुप्ता, चिम्लेश्वरी मांडले को जेल दाखिला कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.