Local & National News in Hindi
Header Top

बैंक में चोरी करने की प्रयास विफल , मुजरिम जेल में

0 62

*छ.ग ग्रामीण बैंक महतेल होटल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास करने पर*

दुर्ग / प्रार्थिया अंकिता भदोरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वो राज्य ग्रामीण बैंक नगपुरा मे शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ है । दिनांक 17.10.2025 को सुबह करीबन 06.17 बजे उसे बैंक में काम करने वाला चपरासी तोप सिंह पारकर ने फोन करके बताया कि बैंक के शटर का ताला दुटा हुआ है, आप जल्दी आईये फिर ये तुरंत बैंक पहुंची और देखी तो बैंक के शटर का ताला टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखे सभी समान को चेक किये तो बैंक के अंदर वॉल्ट रूम का चैनल गेट का ताला दुटा हुआ था । बैंक के अंदर एक सैफ का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था जो तोड़ नहीं पाया था ।कोई अज्ञात चोर के द्वारा बैंक के अंदर प्रवेश कर चैनल गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया ।

प्रकरण की विवेचना एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोटनी निवासी पंकज साहू नामक व्यक्ति को पकड़कर कर पुछताछ किया गया  जो छ.ग. ग्रामीण बैंक महतेल होटल के पास में चोरी करने का प्रयास करना कबूल किया।आरोपी पंकज साहू उम्र 25 साल साकिन कोटनी थाना पुलगांव जिला दुर्ग से चोरी के प्रयास में टूटे हुए 04 नग ताला एवं 01 नग लोहे के सब्बल को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

पंकज साहू उम्र 25 साल साकिन कोटनी थाना पुलगांव जिला दुर्ग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.