पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में ब्लाईड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
प्रेमिका से अवैध संबंध की परिनिती में हुई थी वारदात, प्रेमिका को रास्ते से हटाने आरोपी ने की थी हत्या।
पहचान छुपाने शव को जलाकर किया था साक्ष्य नष्ट।
दिनांक 09/12/2025 पुलिस ने ब्लाईड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिया सभी 06 टीमों ने दुर्ग जिले मे सरहर्दी जिलों के गुम महिला को रिपोर्ट की समीक्षा की एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। पतासाजी में पता चला कि थाना सुपेला में सूचक विजय बांधे द्वारा दिनांक 9/12/2025 को उर्मिला निषाद मोबाईल नंबर 9340453014 निवासी सुपेला गौतम नगर का गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। गुमशुदा की तलाश की गई एवं सूचक विजय बांधे से पूछताछ किया गया। पूछताछ कर उसका बयान व गतिविधिया संदिग्ध पाई गई। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। गुमशुदा उर्मिला भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती है। काम के दौरान इनकी धनिष्ठता हो गयी थी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी। विजय बांधे को उसकी प्रेमिका शादी के लिये दबाव बनाती थी जिससे इसका परिवारिक जीवन तनाव में रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इनमें पैसों के लेनदेन का विवाद भी होता था। पैसों की बात पर उर्मिला इसे सार्वजानिक रूप से बेईज्जत करती थी विवाद करती थी जिसमें यह परेशान हो गया था उर्मिला से पीछा छुड़ाने इसने सुपेला हार्डवेयर लाईन में धारदार चापर खरीदा उमरपोटी पेट्रोल पंप से प्लास्टिक पानी की बोतल में पेट्रोल लिया और 7/12/2025 के शाम 7.00 बजे गौतम नगर सुपेला उर्मिला के घर जाकर अपनी प्लेटिना बाईक में उर्मिला को पाटन शादी पार्टी के काम में जाना है कहकर लेकर उतई आया। मोमोज चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया फिर पुरई में सुनसान नहर के पास मैदान मे ले गया। दोनो ने मोमोस खाया इसी समय इसमें पुनः विवाद हुआ विजय हत्या की योजना बनाकर तैयारी के साथ गया था। विजय बाधे ने धारदार चापर से उर्मिला के गले में वार किया जिसमें वह गिर गई। गिरने पर पुनः वार किया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया आसपास के पैरा को एकत्र कर जलती आग में डाल दिया और मौके से बाईक में अपने गांव करगाड़ीह आ गया। घटना के अगले दिन दिनांक 9/12/2025 को थाना सुपेला में उर्मिला निषाद पति धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उम्र 30 साल गौतम नगर सुपेला की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया था आरोपी के रक्त लगे कपड़े जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 09/12/2025 को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी_ विजय बांधे उम्र 24 साल निवासी करगाडीह थाना उतई जिला दुर्ग , हाल न्यू कृष्णा नगर
