दुर्ग निगम महापौर , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी का आभार
*सी एम हाउस रायपुर में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अंत्योदय राशनकार्ड में टीबी विकल्प का उल्लेख करवाने जमा किया गया आवेदoन पत्र।*
*अंत्योदय राशनकार्ड बना।*
दुर्ग शहर की मलिन बस्ती आईएचएसडीपी कालोनी उरला की टीबी मरीज निर्धन असहाय परित्यकता महिला उर्मिला मानिकपुरी का अंत्योदय गरीबी रेखा राशनकार्ड बनाया गया इसके पहले पटेल चौक स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से इस महिला का बैंक खाता भी खुलवा गया। इस महिला को विगत पांच वर्षों से टीबी हैं व इसका अब तक बैंक खाता ना होने से इसे महतारी वंदन योजना व गरीबी रेखा राशनकार्ड का लाभ नहीं मिल पाया था। किंतु दुर्ग महापौर अलका वाघमार के संरक्षण में हंसराज नवयुवक मंडल के जयवर्धन गजभिए समाजसेवी ने काफी भागादौड़ी कर इस वंचित महिला की सहायता हेतु हर संभव प्रयास किया। इन्होंने व इनकी संस्था ने कई जरुरतमंद नागरिकों जनसमस्या निवारण व सेवीय कार्य भी किए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी व दुर्ग निगम महापौर के प्रति महिला ने आभार व्यक्त किया। राशनकार्ड के आवेदन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में टीबी मरीज के विकल्प का उल्लेख किए जाने हेतु जयवर्धन गजभिए व हंसराज नवयुवक मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया ताकि जानकारी के अभाव में जिन टीबी मरीजों ने अंत्योदय राशनकार्ड नहीं बना पाएं वें टीबी मरीज इस जानकारी से अपना अंत्योदय राशनकार्ड बना सकें।
